हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हमला किया था। उस दौरान उन्होंने कई आम इजरायली लोगों को बंधक बनाया था।

Israel Hamas War: हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हमला किया था। उस दौरान उन्होंने कई आम इजरायली लोगों को बंधक बनाया था। इसके अलावा उन्होंने कई महिला इजरायली सैनिकों का भी अपहरण किया था। इनमें से 7 महिला इजरायली सैनिकों के अपहरण का एक वीडियो फुटेज हमास के फैमिली फोरम द्वार पोस्ट किया गया है। इजरायल ने एक्स अकाउंट पर 3 मिनट से अधिक लंबे वीडियो को साझा करते हुए कहा कि हमास के आतंकवादियों ने 230 दिनों (8 महीने) से अधिक समय तक महिलाओं को बंधक बनाकर रखा है। सोचिए कि इन युवा महिलाओं के लिए इसका क्या मतलब है

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान पांच महिला सैनिकों का कथित तौर पर नाहल ओज़ बेस से अपहरण कर लिया गया था। इसका पता इजरायली सरकार ने महिला सैनिकों के बॉडी कैम द्वारा लगाया है। वहीं जिन 5 महिलाओं का अपहरण किया गया है, उनमें लिरी अल्बाग, करीना एरिएव, अगम बर्जर, डेनिएला गिल्बोआ और नामा लेवी का है। वीडियो में देखने से पता चलता है कि पांच महिलाओं में से कुछ ने पजामे पहन रखे हैं। उनको दीवार के सहारे खड़ा किया गया है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और कुछ के चेहरे पर खून लगा हुआ है। आतंकवादियों में से एक ने महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां लड़कियां, महिलाएं हैं, जो गर्भवती हो सकती हैं। वहीं एक ने कहा कि तुम बहुत सुंदर हो। उसे बंधकों में से एक से कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम बहुत सुंदर हो।”

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: इजरायल से जारी जंग के बीच इस देश ने फिलिस्तीन को दिया तोहफा, औपचारिक रूप से राज्य के तौर पर दी मान्यता