अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच 10 दिन से चल रही लड़ाई में अमेरिका भी कूद गया है। US एयरफोर्स के B-2 बॉम्बर ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तीसरे विश्व युद्ध (World War III) के मिम्स की बाढ़ आ गई है। इससे पता चलता है कि लड़ाई बढ़ने को लेकर पूरी दुनिया के लोग कितनी चिंता में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने तीन ईरानी स्थानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर "सफल हमला" किया है। ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि वह जवाबी हमला करने के बारे में नहीं सोचे। ऐसा किया तो अमेरिका और अधिक टारगेट पर हमला कर सकता है।

सोशल मीडिया पर आ गई तीसरे विश्व युद्ध के मीम्स की बाढ़

अमेरिकी हमले के बाद तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिका में ‘तीसरा विश्व युद्ध’ ट्रेंड करने लगा है। इस विषय पर कई मीम्स पोस्ट किए गए हैं। इनसे संभावित युद्ध के बारे में आम जनता की चिंताओं को उजागर किया गया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

फिर शेयर किए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने पोस्ट

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर भी चिंता जता रहे हैं कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।