इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं, बल्कि युद्ध में हैं।

Israel Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा अचानक किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इजरायल युद्ध में था। शत्रुओं को आशा नहीं होगा हम उस तेजी के साथ वापसी करेंगे और हमारी जीत सुनिश्चित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हम युद्ध में हैं न कि किसी ऑपरेशन में...

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं, बल्कि युद्ध में हैं। आज सुबह हमास ने इज़राइल राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया। हम सुबह से ही इसमें हैं। मैंने सुरक्षा प्रतिष्ठान के प्रमुखों को बुलाया और सबसे पहले उन समुदायों को हटाने का आदेश दिया जहां आतंकवादियों ने घुसपैठ की है। यह वर्तमान में किया जा रहा है।

हम ऐसा जवाब देंगे जिसका दुश्मन को अंदाजा तक नहीं

नेतन्याहू ने कहा कि हम पूरी तैयारी में हैं। इज़राइल के नागरिकों से इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। नेतन्याहू ने कहा कि हम उस हमले का जवाब ऐसे देंगे जिसका दुश्मन को अंदाजा तक नहीं है। दुश्मन को एक अभूतपूर्व कीमत चुकानी होगी। उन्होंने नागरिकों को इजरायली सेना और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है। हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे।