गाजा में हमास प्रमुख मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि इजरायल के प्रधानमंत्री ने की है। याह्या सिनवार के बाद मोहम्मद सिनवार हमास में अहम भूमिका निभा रहा था।

Mohammad Sinwar Killed: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पुष्टि की कि गाजा में हमास का प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया। वह इजरायल के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था। वह हमास नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई था। याह्या सिनवार को पहले ही इजरायली सेना ने मार डाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इजरायल ने पहले कहा था कि उसने संभवत: मोहम्मद सिनवार को मार दिया है। अब बेंजामिन नेतन्याहू ने उसके मौत की पुष्टि कर दी है। मोहम्मद सिनवार दक्षिणी गाजा में स्थित यूरोपियन हॉस्पिटल के नीचे बने हमास के कमांड सेंटर में छिपा हुआ था। यहां भी उसकी जान नहीं बची। इजरायली सेना ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ऐसी जानकारी मिली है कि इस हमले में हमास के राफा ब्रिगेड की कमांडर मोहम्मद मोहम्मद शबाना भी मारी गई।

याह्या सिनवार की मौत के बाद बढ़ गया था मोहम्मद सिनवार का रैंक

अक्टूबर 2024 में याह्या सिनवार की मौत के बाद मोहम्मद सिनवार को गाजा दक्षिण में सीनियर लीडरशिप रोल मिला था। याह्या 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड था। इसके चलते इजरायल ने गाजा पर हमला किया। इसके बाद से लड़ाई चल रही है।

मोहम्मद सिनवार लंबे समय से हमास की सैन्य शाखा का हिस्सा था। उसे इसके सबसे सीनियर कमांडरों में से एक माना जाता था। याह्या की मौत के बाद मोहम्मद सिनवार रैंक में और ऊपर उठ गया था।