इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। गिआम्ब्रुनो ने टीवी पर ऑफ एयर Sexist कमेंट किया था।

रोम। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने टेलीविजन पत्रकार साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर ऑफ एयर Sexist कमेंट किया था। इस वजह से उनकी आलोचना हो रही है। मेलोनी भी बयान के चलते गिआम्ब्रुनो से नाराज थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लगभग 10 साल तक चला एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता यहां समाप्त होता है। मैं उन्हें इन शानदार वर्षों के लिए धन्यवाद देती हूं जो हमने एक साथ बिताए। उन्होंने मुझे अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारी बेटी जिनेवरा दी, इसके लिए धन्यवाद। पिछले कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।"

मेलोनी ने लिखा, "मैं उसकी रक्षा करूंगी जो हम थे। मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और हर कीमत पर सात साल की अपनी बेटी की रक्षा करूंगी। वह मां और पिता दोनों से करती है। मैं अपनी मां से प्यार नहीं कर पाई थी। इस बारे में मुझे और कुछ नहीं कहना है।"

मीडियासेट के न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं जियाम्ब्रुनो

जियाम्ब्रुनो मीडियासेट के न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं। मीडियासेट पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय सिल्वियो बर्लुस्कोनी के उत्तराधिकारियों के स्वामित्व वाले एमएफई मीडिया समूह का हिस्सा है। पिछले दिनों मीडियासेट के अन्य शो ने जियाम्ब्रुनो के कार्यक्रम के ऑफ-एयर हिस्से को प्रसारित किया था। इसमें जियाम्ब्रुनो महिला सहकर्मी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे थे।

जियाम्ब्रुनो ने महिला से कहा, "मैं तुमसे पहले क्यों नहीं मिला?" गुरुवार को प्रसारित दूसरी अधिक स्पष्ट रिकॉर्डिंग में जियाम्ब्रुनो को एक अफेयर के बारे में शेखी बघारते हुए और महिला सहकर्मियों से यह कहते हुए सुना गया है कि यदि वे ग्रुप सेक्स में भाग लेती हैं तो उनके लिए काम कर सकती हैं।