London Plane Crash: लंदन के साउथ एंड एयरपोर्ट पर टेकऑफ के तुरंत बाद एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें तेज आग और काले धुएं का गुबार दिख रहा है।

London Plane Crash: लंदन के साउथ एंड एयरपोर्ट पर एक छोटा विमान टेकऑफ के बाद हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें विमान से उठती भीषण आग और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह विमान करीब 12 मीटर लंबा था। फिलहाल इसमें कितने लोग सवार थे और यह विमान कहां जा रहा था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंच गई है और हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी उड़ानों को रद्द किया गया

एसेक्स पुलिस ने इस घटना को गंभीर हादसा बताया है। पुलिस को दोपहर 4 बजे से ठीक पहले एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने की जानकारी दी गई थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पुलिस, इमरजेंसी टीम और एयर एक्सीडेंट जांच एजेंसी मौके पर मौजूद है, इसलिए अगली सूचना तक सभी उड़ानों को रद्द किया गया है।

मेडिकल इस्तेमाल के लिए किया गया था तैयार

यह विमान नीदरलैंड्स की जेउस एविएशन कंपनी का था जो मेडिकल सुविधाओं से लैस था और मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल होता था। इस विमान ने रविवार को एथेंस (ग्रीस) से क्रोएशिया के पुला तक उड़ान भरी थी और फिर साउथेंड पहुंचा था। शाम को यह प्लेन नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड वापस लौटने वाला था लेकिन उससे पहले ही ये हादसे का शिकार हो गया। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, यह विमान Beechcraft B200 Super King Air था, जो एक 12 मीटर लंबा टर्बोप्रॉप विमान है और विशेष रूप से मेडिकल इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया था।

Scroll to load tweet…

आग और धुएं के गुबार के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस हादसे से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें हादसे के बाद आग की बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है।