अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सेन जोस शहर में बुधवार को एक सनकी आदमी ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। बाद में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया। यह घटना रेल यार्ड में बुधवार को हुई। इससे पहले 16 अप्रैल को भी अमेरिका के ही इंडियानापोलिस में ऐसी घटना हुई थी।

कैलिफोर्निया, अमेरिका. अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार अंधाधुंध फायरिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया राज्य के सेन जोस शहर में बुधवार को एक सनकी आदमी ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद हमलावर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। घटना रेल यार्ड में बुधवार को हुई। सिटी मेयर सैम लिकार्डो ने इस घटना को इतिहास का काला धब्बा बताते हुए दु:ख जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारे गए लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी
पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी सुबह करीब 6.15 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने की तैयारी में थे। उनकी जगह दूसरी स्टाफ पहुंच चुका था। तभी हमलावर ने फायरिंग कर दी। कर्मचारी अपनी जान बचाने यहां-वहां भागे। पुलिस बिल्डिंग में विस्फोटक होने की आशंका के बाद सर्चिंग करती रही। स्निफर डॉग्स भी बुलाए गए। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई। पुलिस ने हमलावार की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

16 अप्रैल को भी हुआ था ऐसी हमला
महीनेभर पहले भी अमेरिका में ऐसी ही फायरिंग हुई थी। इंडियानापोलिस में एक सनकी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली थी। बाद में उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया था। घटना 16 अप्रैल की देर रात को मिराबेल रोड 8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी के पास हुई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब शूटर वहां मौजूद था। हमले में और भी कई लोग घायल हुए थे। आरोपी खुलेआम फायरिंग कर रहा था। बता दें कि इससे पहले मार्च में कोलोराडो प्रांत के बॉल्डर इलाके स्थित एक सुपरमार्केट में भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। उसका नाम अहमद अल अलीवी अलीसा है।

फोटो साभार: AP

यह भी पढ़ें
रूस के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 8 बच्चों समेत 13 की मौत, दो बच्चों की कूदने से मौत