रूस के कजान शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक स्कूल पर हमला कर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्कूल के अंदर धमाका भी हुआ है। 

माॅस्को। रूस के कजान शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक स्कूल पर हमला कर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्कूल के अंदर धमाका भी हुआ है। मरने वालों में 8 बच्चे और एक स्कूल टीचर शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे दो बच्चे, मौत

फायरिंग में मारे जाने के डर से दो स्कूली बच्चे तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कईयों को बंधक भी बनाया हुआ है। 

पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया, 17 साल का संदिग्ध गिरफ्तार

उधर, जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। पुलिस ने 17 साल के संदिग्ध को अरेस्ट किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि स्कूल पर हमला क्यों किया गया, हमलावरों का मकसद क्या है।