Mexican Navy ship crash: मैक्सिको का नेवी जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया जिसमें19 लोग घायल हो गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Mexican Navy ship crash: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मैक्सिको की नेवी का एक जहाज शनिवार रात ब्रुकलिन ब्रिज के पास हादसे का शिकार हो गया। जब यह जहाज पुल के नीचे से गुजर रहा था, तभी इसका ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहाज में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप

इस टक्कर की वजह से जहाज में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

Scroll to load tweet…

200 से ज्यादा क्रू मेंबर सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेक्सिकन नेवी के जहाज ‘कुआउतेमोक’ पर 200 से ज्यादा क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद न्यूयॉर्क की इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं। मेक्सिकन नेवी ने भी पुष्टि की है कि जहाज को नुकसान पहुंचा है और मामले की जांच जारी है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि सभी घायलों को जरूरी मदद दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: आग की लपेट में आई हैदराबाद की ये फेमस बिल्डिंग, हवा में बनता दिखा धुएं का गुबारा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क के पोर्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तभी उसका ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा जाता है। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए जहाज अनियंत्रित हो जाता है जिससे पोर्ट पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल जाती है और भगदड़ मच जाती है। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।