मेक्सिको सिटी में हमलावरों ने एक परिवार को खत्म कर दिया। जहां कल तक बच्चों की चहक और मस्ती से गुजलार रहता था, उस जगह पर मामत पसरा हुआ है। 

मेक्सिको सिटी। अमेरिका अपराध का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। मेक्सिको सिटी के पास बंदूकधारी हमलावरों ने एक घर पर हमला बोलकर 8 लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों के हमले में मारे गए लोगों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। मेक्सिको राज्य में अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि राजधानी के उत्तर में तुल्टेपेक नगर पालिका में गोलीबारी में छह महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। अपराधियों ने यह मॉस किलिंग क्यों की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। अपराधी भी पुलिस की पकड़ से अभी दूर हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारे गए सभी एक ही परिवार के सदस्य

मेक्सिको सिटी में अपराधियों ने धावा बोलकर जिस के घर के 8 लोगों को मौत के घाट उतारा है, वह एक ही परिवार के हैं। अधिकारियों ने पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि वे एक ही परिवार के सदस्य थे।

2006 से ही गैंगवार चरम पर...

मेक्सिको ने 2006 के बाद से गिरोह से संबंधित हिंसा में तेजी देखी है। दरअसल, हिंसा में हुई बढ़ोतरी की वजह सरकार के संघीय सैनिकों के साथ मिलकर शुरू किया गया एक विवादास्पद दवा-विरोधी अभियान है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तब से अब तक 340, 000 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश अपराधियों के बीच लड़ाई से जुड़ी हैं।

अमेरिका में असहला लेने पर लाइसेंस नहीं चाहिए

अमेरिका में गन लाइसेंस नियम भारत से अलग है। भारत में बाकायदा लाइसेंस जारी होता है। लेकिन अमेरिका में गन किसी भी गन शॉप से खरीदा जा सकता है। इसके लिए किसी खास लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। अमेरिका में गन खरीद लेना इतना आसान है कि आए दिन कहीं न कहीं हिंसक वारदातें होती रहती हैं। तमाम दिल दहला देने वाली घटनाएं स्कूलों में भी हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद प्रशासन रोकथाम के लिए सख्ती नहीं कर पाता। 

यहभीपढ़ें:

दक्षिणकोरिया, भारतऔरबरखादत्त...पाकिस्तानकीजनताकोसंबोधितकरतेइमरानखाननेकियाकईबड़ीबातोंकाजिक्र

PMO मेंसीधीएंट्रीपानेवालीकौनहैफराह, जोबतातीहैबुशराबीबीकीदोस्त? पीएमआवासपरजादूटोनाकीक्याहैहकीकत?