New York News: न्यूयॉर्क के किस्सेना पार्क में दो नाबालिग लड़कियों पर लड़कों के एक ग्रुप ने बेरहमी से हमला किया, बाल काटे और सामान लूटा। 

New York News: न्यूयॉर्क शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पार्क में कुछ लड़कों के समूह ने दो नाबालिग लड़कियों पर हमला किया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाबालिग लड़कियों के साथ बर्बरता

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 2 मई को क्वींस के किस्सेना पार्क में हुई। एनवाईपीडी के अनुसार, जब 13 और 16 साल की दो लड़कियां शाम करीब 6 बजे बास्केटबॉल खेल रही थीं, तभी वहां लड़कों का एक गिरोह पहुंचा और उन्होंने लड़कियों को जबरदस्ती पास के जंगल में घसीटा। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में चार 17 वर्षीय और एक 16 वर्षीय लड़का शामिल था। इन लड़कों ने बेसबॉल बैट से हमला किया, लड़कियों का सामान लूटा, और एक लड़की के बाल भी काट दिए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है। न्यूयॉर्क के किस्सेना पार्क में दो नाबालिग लड़कियों पर लड़कों के एक ग्रुप ने बर्बर हमला किया। 16 वर्षीय लड़की का सिर मुंडा दिया गया, जबकि 13 वर्षीय लड़की को बेसबॉल बैट से पीटा गया। हमलावरों ने उनका फोन और महंगे स्नीकर्स भी लूट लिए।

यह भी पढ़ें: ड्रोन दीदी से आसमान की योद्धा तक: Mann Ki Baat में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया महिलाओं को सलाम

बेरहमी से की पिटाई फिर काटे बाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें लड़की को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। 16 साल की लड़की की पीठ पर गंभीर चोटें आईं और बाल का एक हिस्सा भी काट दिया गया। दोनों पीड़ित लड़कियां चीनी मूल की हैं और हमलावरों को जानती थीं। पुलिस ने पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिन पर चोरी, हमला, गला घोंटना, उत्पीड़न और हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।