चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर में 37,500 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से रविवार को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक चीन में वायरस के चलते 811 मौतें हुईं हैं और 37,198 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है

बीजिंग: चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनियाभर में 37,500 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से रविवार को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक चीन में वायरस के चलते 811 मौतें हुईं हैं और 37,198 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत समेत 25 मामले सामने आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मकाओ में 10 मामलों की जानकारी मिली है। सबसे ज्यादा मौतें मध्य हुबेई प्रांत में हुई हैं जहां इस प्रकार के कोरोना वायरस से हो रही बीमारी का पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले पता चला था।

इसके अलावा इस वायरस से दुनियाभर के देशों में सामने आये मामलों की संख्या इस प्रकार है:

जापान: 96

सिंगापुर: 40

थाईलैंड: 32

दक्षिण कोरिया: 25

ताइवान : 16

मलेशिया : 16

ऑस्ट्रेलिया: 14

जर्मनी: 14

वियतनाम: 14

अमेरिका: 12, एक व्यक्ति की चीन में मौत

फ्रांस: 11

संयुक्त अरब अमीरात: 7

कनाडा: 6

फिलीपीन: 3 मामले, एक व्यक्ति की मौत

ब्रिटेन: 3

भारत: 3

रूस: 2

इटली: 3

ब्रेल्जियम: 1

नेपाल: 1

श्रीलंका: 1

स्वीडन: 1

स्पेन: 1

कम्बोडिया: 1

फिनलैंड: 1

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)