अमेरिका के इलिनोइस राज्य में मकान मालिक ने छह साल के मुस्लिम बच्चे की हत्या कर दी। उसे दर्जनों बार चाकू से गोदा गया। हमलावर ने बच्चे की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

इलिनोइस। इजरायल और हमास के बीच जंग (Israel Hamas War) जारी है। इस बीच हमास के हमले के चलते अमेरिका में हेड क्राइम की एक घटना घटी है। अमरेका के इलोनोइस में 71 साल के मकान मालिक ने चाकू मारकर छह साल के मुस्लिम बच्चे की हत्या कर दी। उसने 32 साल की मुस्लिम महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान वाडिया अल-फयूम के रूप में की गई। वह फिलिस्तीनी मूल का अमेरिकी बच्चा था। घायल महिला उसकी मां है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित प्लेनफील्ड टाउनशिप की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक घर में महिला और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी पड़े हैं। पुलिस दोनों को हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। उसे कई जगह चाकू से गोदा गया था। बच्चे के शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसे दर्जनों बार चाकू मार गया था।

महिला ने 911 पर कॉल कर पुलिस को दी जानकारी

स्थानीय पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने दोनों पर हमला किया था। दोनों पीड़ितों को मुस्लिम होने और हमास द्वारा इजरायल पर हमला किए जाने के चलते निशाना बनाया गया था। विल काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार महिला ने 911 पर कॉल करके बताया था कि उसके मकान मालिक ने उस पर चाकू से हमला किया है।

यह भी पढ़ें- जो बाइडेन ने इजरायल को चेताया- गाजा पर नहीं करें कब्जा, होगी यह बड़ी गलती

अधिकारियों ने कहा कि हमले में संदिग्ध व्यक्ति को शनिवार को घर के बाहर पाया गया। वह अपने घर के रास्ते के पास जमीन पर बैठा हुआ था। उसके माथे पर चोट के निशान थे। उसकी पहचान जोसेफ एम कजुबा के रूप में हुई थी। उसपर प्रथम-डिग्री हत्या, प्रथम-डिग्री हत्या का प्रयास, घृणा अपराध के दो मामले और घातक हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। उसे शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया और रविवार को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें- बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर दी चेतावनी- हमास सोच रहा इजरायल टूट जाएगा लेकिन हम हमास को तोड़ देंगे