बढ़ती आबादी ने पाकिस्तान की माली हालत खराब कर दी है। अब इनसे मिलिए! क्वेटा के सरदार हाजी जान मोहम्मद ने रविवार को अपने 60वें बच्चे को जन्म देने का दावा किया है। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है।

क्वेटा(Quetta). बढ़ती जनसंख्या कई देशों के लिए सिरदर्द बन गई है। जनसंख्या पर नियंत्रण करने चीन सख्ती दिखा रहा है। भारत जैसे देश लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन इस्लामिक देश पाकिस्तान इसे प्रोत्साहित कर रहा है। यह अलग बात है कि बढ़ती आबादी ने पाकिस्तान की माली हालत खराब कर दी है। अब इनसे मिलिए! क्वेटा के सरदार हाजी जान मोहम्मद ने रविवार को अपने 60वें बच्चे को जन्म देने का दावा किया है। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। पढ़िए पूरी डिटेल्स

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

और बच्चे पैदा करने चौथे निकाह की तैयारी
बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके पांच बच्चे अल्लाह के प्रिय हो गए हैं, जबकि शेष 55 अभी भी जीवित हैं और अच्छे से हैं। जान मोहम्मद ने कहा कि वह इतने सारे बच्चे होने के बावजूद और बच्चे पैदा करना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो उनके और भी बच्चे होंगे। इसे पूरा करने के लिए वह चौथे निकाह का इरादा रखता है।

50 साल के सरदार जान मोहम्मद खान खिलजी क्वेटा के ईस्टर्न बाइपास के पास रहते हैं। वह डॉक्टर है और उसी मोहल्ले में उसका क्लीनिक है। हाजी जान ने खुलासा किया कि 60वां बच्चा लड़का है। खुशाल खान वह नाम है, जो उन्होंने अपने बेटे को दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इतने सारे बच्चों के नाम याद हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'क्यों नहीं?'

pic.twitter.com/OHxbYm35kW

Scroll to load tweet…


6 बीवियों और 54 बच्चों का बोझ नहीं उठा सके पाकिस्तानी चच्चा
ऐसा ही एक मामला दिसंबर में सामने आया था। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, उस पर 'जनसंख्या विस्फोट' ने गरीबी में और आटा गीला कर दिया है। अब इन अब्दुल मजीद चच्चा को ही देखिए! इन्होंने 6 निकाह किए। इनसे 54 बच्चे जन्मे। लेकिन इतने बड़े परिवार के बावजूद मजीद मियां जिंदगीभर काम की चक्की में पिसते रहे। 7 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। नोशकी जिले के रहने वाले 75 साल के अब्दुल ट्रक ड्राइवर थे। घर-गृहस्थी का बोझ इतना अधिक था कि उन्हें इस बुढ़ापे में भी ट्रक चलाना पड़ा। उनके बेटे शाह वली के अनुसार, अब्बू मौत से 5 दिन पहले तक ट्रक चला रहे थे। क्लिक करके पढ़ें पूरी डिटेल्स

ये है पाकिस्तान के हाल
बता दें कि पाकिस्तान दुनिया के आठ देशों में से एक है, जो 2050 तक वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का 50 प्रतिशत योगदान देगा। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 1960 के दशक से दुनिया भर में जनसंख्या वृद्धि की दर घट रही है और 2020 में यह एक प्रतिशत से भी कम थी, जबकि पाकिस्तान में यह 1.9 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें
PM की कुर्सी जाने के बाद इमरान खान की पूर्व बेगम भी अब किसी और की हो लीं, अमेरिका में किया निकाह
गजब Love Story: दामाद को दिल दे बैठी सास, 64 के ससुर पर फिदा हो गई 29 की बहू, जानिए फिर क्या हुआ?