मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे मैसूरु के एक व्यक्ति की एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी 

बेंगलुरु: अमेरिका में कंप्यूटर विज्ञान में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई कर रहे मैसूरु के एक व्यक्ति की एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 25 वर्षीय व्यक्ति के चचेरे भाई श्रीवत्स ने मीडिया को बताया कि अभिषेक सुदेश भट्ट कैलिफोर्निया में एक मोटल में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था, जहां उसे गुरुवार को गोली मार दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वह सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना गुरुवार की सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है। चूंकि पोस्टमार्टम समेत कानूनी प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, इसलिए परिवार ने कैलिफोर्निया में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।

परिवार ने कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कैलिफोर्निया के अधिकारियों के अलावा भारतीय दूतावास के साथ-साथ यहां के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)