कोर्ट ने देश के कानून को तोड़ने का आरोपी माना है। नेपाल में दोहरी नागरिकता का प्राविधान नहीं है।

नई दिल्ली। नेपाल के उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। रवि लामिछाने की सदस्यता को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया है। उप प्रधानमंत्री के पास दो देशों की नागरिकता है। वह अमेरिकी और नेपाली नागरिक हैं। कोर्ट ने देश के कानून को तोड़ने का आरोपी माना है। नेपाल में दोहरी नागरिकता का प्राविधान नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छोड़ना पड़ सकता है उप प्रधानमंत्री का पद

डिप्टी प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उनको अपना पद भी छोड़ना पड़ेगा। जल्द ही रवि लामिछाने को उप प्रधानमंत्री पद भी छोड़ना पड़ेगा। लामिछाने पर विपक्ष ने आरोप लगाया था कि उनके पास अमेरिका और नेपाल की दोहरी नागरिकता है। इसके बाद कार्रवाई की गई है।