नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7.1 तीव्रता के भूकंप से नेपाल सहित भारत, चीन, बांग्लादेश और भूटान में भी झटके महसूस किए गए। दिल्ली, पटना, सिलीगुड़ी समेत कई शहरों में कंपन से लोग सहम गए।

वर्ल्ड डेस्क। तिब्बत में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र नेपाल तिब्बत सीमा पर था। इसके झटके चीन, भारत, बांग्लादेश और भूटान तक महसूस किए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूकंप के झटके आने के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि भूकंप कितना तेज था। दिल्ली, बिहार में पटना, पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और सिक्किम में गंगटोक समेत कई प्रमुख भारतीय शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश में ढाका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- नेपाल में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, बिहार से दिल्ली तक महसूस हुए झटके