न्यूयार्क (New York) के लोग जब सुबह उठे तो किशोरों की हरकत जानकर स्तब्ध रह गए। यहां के तीन किशोरों (Teenagers) ने न सिर्फ लंबी गर्दन वाले सफेद सारस (Swan) को मारा बल्कि उसे खा भी गए।

Teenagers Kill Swan. कुछ दिन पहले भारत के यूपी में एक सारस चर्चा में रहा लेकिन अब न्यूयार्क के सारस की चर्चा हो रही है। यहां सारस का प्यार दुलार नहीं किया गया बल्कि तीन किशोरों ने मिलकर पहले उसे मारा फिर खा गए। न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो लड़कों ने सारस पकड़ा तीसरे ने मार डाला

मैनलियस पुलिस विभाग के सार्जेंट केन हेटर ने कहा कि मारा गया सारस गांव के लोगों की सुरक्षा में था और वह गांव के ही तालाब में रहता था। लेकिन किशोरों को इससे मतलब नहीं, उन्होंने सारस खाकर अपनी भूख मिटाई। उन्हें लगा कि यह बड़े साइज का बगुला है। वे समझ ही नहीं पाए कि सारस है और गांव के लोग इसे काफी पसंद करते हैं। उन्हें यह भी नहीं पता था कि सारस खतरनाक नहीं होता। पुलिस के अनुसार किशोर गूजलेक पार्क के तालाब में रात को कूदे और सारस को पकड़ लिया। दो किशोरों ने सारस को पकड़ा और तीसरे ने उसे मार डाला। किशोरों ने चार जिंदा बेबी स्वान भी पकड़े थे।

न्यूयार्क के किशोरों ने सारस को खा लिया

सारस को पकड़ने के बाद वे उसे घर ले गए। यह घर उन्हीं तीन में से एक किशोर के रिलेटिव का था। उन्होंने सारस पकाया और परिवार व दोस्तों के साथ आनंद के साथ खाया। पुलिस ने बताया कि बाद में सारस के गायब होने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की मदद से चार बेबी स्वान को जिंदा बरामद कर लिया गया। इसके बाद तीनों आरोपी किशोरों को भी पकड़ा गया। इनकी पहचान कर ली गई है और उन पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं। उन पर चोरी के भी आरोप लगे हैं। तीनों किशोरों की उम्र 16 साल, 17 और 18 साल है।

यह भी पढ़ें

स्टेज पर मुंह के बल गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इशारा कर बताया वजह, देखें वीडियो