न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। अब यहां पर नए नियम लागू हो गए हैं, जिसके अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अभी भी यहां पर विदेशियों के लिए देश की सीमाएं बंद रहेंगी।  

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। अब यहां पर नए नियम लागू हो गए हैं, जिसके अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अभी भी यहां पर विदेशियों के लिए देश की सीमाएं बंद रहेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूजीलैंड में एक भी सक्रिय केस नहीं है
जहां पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही है, वहीं न्यूजीलैंड अब कोरोनावायरस से पूरी तरह मुक्त है। न्यूजीलैंड सरकार ने इस बात की घोषणा की और सभी प्रतिबंध हटा दिए। देश में कोरोनवायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। 

दो हफ्ते से एक भी केस नहीं आया है
नए नियमों के अनुसार, न्यूजीलैंड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। दो हफ्ते से अधिक समय तक कोरोनोवायरस के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि देश कोरोनावायरस से पूरी तरह से मुक्त था तब वह खुशी से नाचने लगीं। 

जैकिंडा अर्डर्न ने कहा, हम एक सुरक्षित और मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि अब कोरोनोवायरस से पहले की स्थिति में लौटना आसान नहीं है। अब पूरा ध्यान हमारी स्वास्थ्य प्रणाली की बजाय देश के आर्थिक विकास पर होगा। उन्होंने ये माना कि अभी खतरा टला नहीं है, लेकिन कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लोगों को धन्यवाद भी दिया। यहां 25 मार्च को लॉकडाउन लगा था।