South Korea Angry Over America: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे एक उकसाने वाली कार्रवाई बताया है जिससे इलाके में तनाव बहुत बढ़ सकता है।

South Korea Angry Over America: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हो रहे सैन्य अभ्यास की कड़ी आलोचना की है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच हाल ही में हुए त्रिपक्षीय समझौते पर थर्मोन्यूक्लियर युद्ध की धमकी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर कोरिया ने दी कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का हाल ही में किया गया सैन्य अभ्यास उनके देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने इसे एक उकसाने वाली कार्रवाई बताया है जिससे इलाके में तनाव बहुत बढ़ सकता है। बयान में यह भी कहा गया कि इस कदम का असर अमेरिका की सुरक्षा पर पड़ेगा और उसे इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया था सैन्य अभ्यास

दरअसल, मंगलवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर एक सैन्य अभ्यास किया था। इस दौरान अमेरिका ने अपने ‘बी-1बी’ बमवर्षक विमान भी उड़ाए थे। दक्षिण कोरिया ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु खतरे के खिलाफ दोनों देशों की ताकत दिखाना था।

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि मस्क पर आग बबूला हो गए ट्रंप, क्या रिश्तों में आ गई है दरार?

ये अभ्यास सिर्फ सुरक्षा के लिए

ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर अक्सर सैन्य अभ्यास करते रहते हैं। उनका कहना है कि ये अभ्यास सिर्फ सुरक्षा के लिए होते हैं। लेकिन उत्तर कोरिया ऐसा नहीं मानता। उसका कहना है कि ये अभ्यास उस पर हमले की तैयारी की तरह हैं।