साउथ अमेरिका के देश इक्वाडोर(Ecuador) में पाइप लाइन टूटने से हो रहे तेल रिसाव ने पर्यावरण के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। तेल ने देश के संरक्षित क्षेत्र कायाम्बे कोका नेशनल पार्क(Cayambe Coca National Park ) को प्रदूषित कर दिया है। बता दें कि नेपो और सुकुम्बियोस के अमेजोनियन प्रांतों की सीमा पर पिएड्रा फिना जोन में भारी बारिश के बाद एक भूस्खलन 28 जनवरी को निजी क्रूड ट्रांसपोर्ट कंपनी ओसीपी इक्वाडोर की पाइपलाइन पर गिर गया था। तब से ये तेल रिसाव हो रहा है।

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. साउथ अमेरिका के देश इक्वाडोर(Ecuador) के अमेजॅन क्षेत्र में पाइप लाइन टूटने से हो रहे कच्चे तेल के रिसाव ने पर्यावरण के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। तेल ने देश के संरक्षित क्षेत्र कायाम्बे कोका नेशनल पार्क(Cayambe Coca National Park ) को प्रदूषित कर दिया है। बता दें कि नेपो और सुकुम्बियोस के अमेजोनियन प्रांतों की सीमा पर पिएड्रा फिना जोन में भारी बारिश के बाद एक भूस्खलन 28 जनवरी को निजी क्रूड ट्रांसपोर्ट कंपनी ओसीपी इक्वाडोर की पाइपलाइन पर गिर गया था। तब से ये तेल रिसाव हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार, सरकार ओसीपी इक्वाडोर की जांच कर रही है। कंपनी पर जुर्माना और प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

कई वनस्पतियों और जीवों(flora and fauna) की प्रजातियों पर संकट
पर्यावरण, जल और इकोलॉजीकल ट्रांसजीशन मंत्रालय के अनुसार, तेल रिसाव से प्रभावित कुल क्षेत्रफल 21,07.91 वर्ग मीटर है। इसमें संरक्षित क्षेत्र के भीतर 16,913.61 वर्ग मीटर और संरक्षित क्षेत्र के बफर क्षेत्र में 4,094.3 वर्ग मीटर शामिल हैं। यहां कई प्रकार की वनस्पतियां और जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। तेल रिसाव से इन सके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। मंत्रालय ने एक टीम बनाई है, जो पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

भारी नुकसान की आशंका
माना जा रहा है कि पर्यावरण रिजर्व में करीब 6300 बैरल तेल रिस गया। वहीं, फर्म ओसीपी ने सफाई दी कि हादसे के बाद उसने 5300 बैरल कच्चा तेल इकट्ठा कर लिया था। ओपीसी का दावा है कि बरामद तेल कुल रिसाव का 84 प्रतिशत है। बता दें कि कच्चा पेट्रोलियम इक्वाडोर का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद है। यहां जनवरी और नवंबर, 2021 के बीच देश ने प्रति दिन 494000 बैरल तेल निकाला था। इससे पहले 15 जनवरी को पेरू के समुद्र में करीब 12000 बैरल कच्चा तेल लुढ़कने का मामला सामने आया था।

कोका नदी का जल प्रदूषित
इस तेल ने कोका नदी का जल प्रदूषित कर दिया है। यह नदी इक्वाडोर के अमेजॅन के सबसे बड़े हिस्से में बहती है। यह नदी किनारे रहने वाले कई समुदायों के जीवन का अहम हिस्सा है। जल प्रदूषित होने से इन लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इक्वाडोर अमेजॅन के राष्ट्रीय स्वदेशी राष्ट्रीय परिसंघ ने tweet करके कहा कि इन लोगों के लिए पेयजल का इंतजाम किया जा रहा है, क्योंकि अभी नदी का जल पीने योग्य नहीं है। तेल की गंध से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सिरदर्द-उल्टियां आम समस्या हो रही है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैम्बे कोका इकोलॉजिकल रिजर्व देश की प्रमुख जल आपूर्तियों में से एक की सुरक्षा करता है। 

pic.twitter.com/zDjW9ft12L

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/lNVibD5T8y

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
GOOD NEWS:अरावली जैव विविधता पार्क को मिली OECMs में जगह, 10 साल पहले यहां थीं खदानें; आज होती हैं रिसर्च
भारत में अंतरराष्ट्रीय महत्व के 2 और आर्द्रभूमि होने से रामसर स्थलों की संख्या 49 पहुंची, जानिए पूरी कहानी