भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव है।

इस्लामाबाद(Islamabad). पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ कश्मीर के हालात पर चर्चा की। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव है। 

ईरान और सऊदी अरब की बात मध्यस्थता की कोशिश
खान ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में मदद करने के लिए रविवार को तेहरान यात्रा पर गए थे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में रूहानी से बातचीत की और बाद में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई से मुलाकात की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने कश्मीर मुद्दे पर रूहानी से बातचीत की और ‘ईरान के समर्थन’ के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]