पाकिस्तान से गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दो बेटियों के साथ 6 दिनों तक रेप किया गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों को फैसलाबाद से किडनैप किया गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में काफी विरोध हो रहा है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान से गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दो बेटियों के साथ 6 दिनों तक रेप किया गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों को फैसलाबाद से किडनैप किया गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में काफी विरोध हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लड़कियों को 11 लोगों ने अगवा किया था। इसके बाद उन्हें फैसलाबाद के आस पास के इलाकों में रखा गया। 15 लोगों पर रेप के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लड़कियों को 6 दिन में अलग अलग जगहों पर रखा गया। 

नशे में रखकर होता था रेप
लड़कियों की मां ने बताया कि बेटियों को 11 सितंबर को अगवा किया गया था। महिला के मुताबिक, आरोपी बेटियों को नशे में रखते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों का रेप कर उनकी फोटो खींची गईं और वीडियो बनाया गया। 

एफआईआर के मुताबिक, लड़की को फैसलाबाद के जंग बाजार में छोड़ दिया गया। इसके बाद उसकी बहन को गुजरानवाला मे छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी पीड़ितों को परेशान कर रहे हैं।