पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने PM शहबाज शरीफ को भारत पर हमले की फर्जी तस्वीर गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, लोग उड़ा रहे मज़ाक।

Pakistan: पाकिस्तान की सरकार और सेना अपने देश के लोगों और दुनिया से इतनी झूठ बोलती है कि कोई भरोसा नहीं कर पाता। हद तो यह हो गई है कि शासन कर रहे टॉप लोग भी एक दूसरे से झूठ बोल रहे हैं। फर्जी तस्वीरें देकर खुद ही अपनी तारीफ कर रहे हैं। एक ऐसे ही घटनाक्रम में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारत पर हमले की बताकर फर्जी तस्वीर गिफ्ट कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने चीनी सैन्य अभ्यास के दौरान ली गई तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कराई और उसे फ्रेंम में सजाकर शरीफ को गिफ्ट कर दिया। बताया कि देखिए कैसे भारत पर पाकिस्तानी सेना ने जबरदस्त हमला किया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग मजे ले रहे हैं कि देखिए पाकिस्तान में किस तरह सेना प्रमुख प्रधानमंत्री को फर्जी तस्वीर देकर मुर्ख बना रहा है। 

Scroll to load tweet…

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने 2019 की तस्वीर का किया इस्तेमाल

इस पुरानी तस्वीर का पिछले 5 सालों में कई बार इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर PHL-03 की है। यह चीनी मूल का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है। इसे मूल रूप से 2019 में शेयर किया गया था और इसका श्रेय फोटोग्राफर हुआंग हाई को दिया जाता है। इस तस्वीर में छेड़छाड़ कर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने शहबाज शरीफ को हाई-प्रोफाइल डिनर में पेश कर दिया। यह कार्यक्रम राजनीतिक नेतृत्व, सशस्त्र बलों की "दृढ़ प्रतिबद्धता" और पाकिस्तान के लोगों की "अदम्य भावना" का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर तस्वीर का मजाक उड़ाया गया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि यह फोटो पाकिस्तान के ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस की नहीं बल्कि 2019 के चीनी अभ्यास की है। एक यूजर ने लिखा, “शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख को 'ऑपरेशन बनयान' की याद के तौर पर चीनी अभ्यास की तस्वीर भेंट की। मुझे नहीं लगता कि उन्हें गूगल इमेज सर्च के बारे में कुछ पता है।”