पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को कहा कि यह वक्त भारत और पाकिस्तान के लिए अतीत भूलकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति से दक्षिण और मध्य एशिया में विकास की संभावनाओं को खोलने में मदद मिलेगी। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने गुरुवार को कहा कि यह वक्त भारत और पाकिस्तान के लिए अतीत भूलकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति से दक्षिण और मध्य एशिया में विकास की संभावनाओं को खोलने में मदद मिलेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनरल बाजवा इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवादों की वजह से शांति और विकास की संभावनाएं हमेशा बंधक रही हैं। 

बाजवा ने अलापा कश्मीर राग
जहां एक ओर बाजवा ने शांति का उपदेश दिया। वहीं, दूसरी ओर वे कश्मीर राग अलापने से भी पीछे नहीं रहे। जनरल बाजवा ने कहा कि हमारे पड़ोसी को कश्मीर में एक अनुकूल वातावरण बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर अहम मुद्दा है। यह समझना अहम है कि कश्मीर विवाद के समाधान के बिना इस क्षेत्र में शांति की कोई पहल सफल नहीं हो सकती। 
इमरान ने दिया था यही बयान
इससे पहले बुधवार को इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता में यही बयान दिया। इमरान ने कहा था कि उनके मुल्क के साथ शांति रखने पर भारत को आर्थिक लाभ मिलेगा। इतना ही उन्होंने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के रास्ते संसाधन बहुल मध्य एशिया में सीधे पहुंचने में मदद मिलेगी। 

इमरान ने कहा था कि भारत को पहला कदम उठाना होगा। वे जब तक ऐसा नहीं करेंगे, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। 

भारत ने दिया साफ संदेश
भारत ने पिछले महीने ही साफ कर दिया था कि वह पाकिस्तान के साथ आतंकवाद, हिंसा मुक्त माहौल में संबंधों की आकांक्षा करता है। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी है कि वह आतंकवाद रहित मुक्त माहौल तैयार करे।