पाकिस्तान के प्रसिद्ध शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। उन्हें शुक्रवार को लाहौर में अलसुबह हार्ट अटैक आया था।

लाहौर. पाकिस्तान के प्रसिद्ध शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। उन्हें शुक्रवार को लाहौर में अलसुबह हार्ट अटैक आया था। उनकी मौत की खबर ने हिन्दुस्तान में भी उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया है। सिंगर अदनान सामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अदनान सामी ने लिखा- प्रसिद्ध कवि अमजद इस्लाम अमजद साहब के निधन से दुख पहुंचा। वह केवल साहित्यिक हस्ती ही नहीं थे, बल्कि एक बेहद नेक दिल इंसान थे। हम दोनों ने कई यादगार लम्हें साथ बिताए हैं।

View post on Instagram

यह फेमस गाना लिखा था 
अदनान सामी के गाए गाने- किसी दिन को अमजद इस्लाम ने ही लिखा है। इसके अलावा एक्टर इमरान अब्बास ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। इमरान अब्बास ने लिखा- एंड ऑफ एरा। साथ ही लिखा कि यह दिन उर्दू शायरी के लिए बेहद दुखद दिन है।

Scroll to load tweet…

लाहौर में हुआ था जन्म 
अमजद इस्लाम का जन्म 1944 को लाहौर में हुआ था। उन्हें प्यार और रोमांस का कवि कहा जाता है। उन्हें कई तरह के अवार्डों से नवाजा जा चुका है। इसमें प्राइड ऑफ परफोर्मेंस और सितारा ए इमतियाज जैसे अवॉर्ड शामिल हैं।

बॉलीवुड में भी छोड़ी अपनी छाप
इसके अलावा उन्होंने वारिस, समंदर, वक्त, दहली, रात औऱ अपने लोग फिल्मों के स्क्रीन प्ले भी लिखे हैं। उन्होंने अफ्रीका के कवियों की उर्दू में कविताएं ट्रांसलेट की है। इस किताब का नाम है- काले लोगों की रोशन नज्में। इसके अलावा बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग मन की लगन भी उन्होंने ही लिखा था।