विडियो में अली अमीन कहते हैं, 'यदि कश्मीर को लेकर भारत के साथ तनाव बढ़ता है पाकिस्तान को युद्ध के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जो देश ऐसे में भारत का समर्थन करेंगे, उन्हें हम दुश्मन मानेंगे और भारत के अलावा उन देशों पर भी मिसाइल दागी जाएगाी।'

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में भारत को गीदड़ भभकी देने का सिलसिला जारी है। अब वहां के एक मंत्री ने भारत का समर्थन करने वाले देशों पर भी परमाणु हमले की धमकी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाक मंत्री अली अमीन गंडापुर ने फिर एक कश्मीर मसले पर विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो देश कश्मीर मसले पर भारत का सपोर्ट करेगा, उस पर मिसाइल दागी जाएगी। कश्मीर और गिलगिट बालटिस्तान मामलों के मंत्री अली अमीन का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…

विडियो में अली अमीन कहते हैं, 'यदि कश्मीर को लेकर भारत के साथ तनाव बढ़ता है पाकिस्तान को युद्ध के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जो देश ऐसे में भारत का समर्थन करेंगे, उन्हें हम दुश्मन मानेंगे और भारत के अलावा उन देशों पर भी मिसाइल दागी जाएगाी।'

पाकिस्तान की एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर यह विडियो शेयर किया। जिसमें पाक मंत्री विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी पाक मंत्री भारत को कश्मीर मसले पर लगातार भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान भी लगातार कश्मीर पर बन बयानबाजी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पाकिस्तान के मंत्री आए दिन इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं।