पाकिस्तान में रोजगार का संकट आने वाला है। कई विभाग बंद होने वाले हैं। यह खुलासा खुद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को नौकरियां नहीं दे सकती है। 400 विभाग बंद होने की प्रक्रिया में हैं।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में रोजगार का संकट आने वाला है। कई विभाग बंद होने वाले हैं। यह खुलासा खुद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को नौकरियां नहीं दे सकती है। 400 विभाग बंद होने की प्रक्रिया में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले बयान दिया, फिर दी सफाई
उन्होंने कहा, सरकार की नीतियों का उद्देश्य व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना है। अर्थव्यवस्था को सही करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। कई संस्थान अर्थव्यवस्था पर बोझ हैं। इस बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी।

"मेरे हर बयान को तोर-मरोड़कर पेश किया जाता है"
फवाद चौधरी ने विवाद बढ़ने के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "मैं हैरान रह जाता हूं यह देखकर कि कैसे मेरे हर बयान को संदर्भ से काटकर सुर्खियां बना दिया जाता है।"

"हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते हैं"
उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "मैंने कहा था कि सरकार नहीं, निजी क्षेत्र रोजगार देते हैं> सरकार का काम ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें रोजगार उपलब्ध हो सके। यह नहीं होना चाहिए कि हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की ही तलाश में रहे।"