उरी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान में 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई को करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान का डर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बाद अब खुद प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि भारत फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

इस्लामाबाद. उरी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान में 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई को करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान का डर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बाद अब खुद प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि भारत फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मदद की गुहार लगाई है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएई में दावा किया था कि उनके पास सबूत हैं कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक की साजिश रच रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इमरान खान ने रविवार को ट्वीट किया, मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साफ करना चाहता हूं कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ फर्जी फ्लैग ऑपरेशन छेड़ेगा तो उसे पाकिस्तान की इच्छा शक्ति से मजबूत प्रतिक्रिया मिलेगी। उसे हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा। 

आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहता है भारत
इतना ही नहीं इमरान ने कहा, भारत में आंतरिक समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर आर्थिक मंदी, किसानों का विरोध प्रदर्शन, कोरोना से गलत तरीके से निपटना। ऐसे में फिर से मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दे रहा हूं कि मोदी आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ फर्जी अभियान चला रहा है। 

Scroll to load tweet…


भारत ने 3000 बार किया सीजफायर उल्लंघन
इमरान खान झूठा दावा करने से भी पीछे नहीं हटे। इमरान खान ने आरोप लगाया कि भारत इस साल 3000 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। इसमें नागरिकों को निशाना बनाया गया। भारत की फायरिंग में 276 लोगों की मौत हुई। इसमें 92 महिलाएं और 68 बच्चे शामिल हैं। 

कुरैशी ने भी किया था दावा
इससे पहले पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएई में कहा था, पाकिस्तान के पास इसके सबूत हैं कि भारत आने वाले समय में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा, खुफिया सूत्रों से पता चला है कि भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहा है। यह गंभीर बात है।