पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारा देश उन दो देशों में से एक है, जहां अब भी पोलियो मौजूद है 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारा देश उन दो देशों में से एक है, जहां अब भी पोलियो मौजूद है। खान ने इस्लामाबाद में देशव्यापी 'पोलियो उन्मूलन अभियान' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परिजन से आगे आकर अपने बच्चों को पोलिया का टीका लगवाने की अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि यह "शर्म की बात" है कि पाकिस्तान दुनिया के उन दो देशों में एक है जहां पोलियो अब भी मौजूद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजर ही ऐसे देश हैं, जो अब तक पोलियो पर काबू नहीं पा सके हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)