Blast in Pakistan: साउथ वजीरिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा के जनजातीय जिले में शांति समिति कार्यालय में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए। जानें, इस हमले का विस्तृत विवरण।

Pakistan big news: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के साउथ वजीरिस्तान में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। यह विस्फोट दक्षिण वज़ीरिस्तान के पीस कमेटी ऑफिस में हुआ। इस हादसा में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिस ऑफिस में हुआ वह क्षेत्र में शांति के प्रयासों के लिए काम करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था और इसने कार्यालय के आस-पास के इलाके में भारी तबाही मचाई। मृतकों में से कुछ की पीस कमेटी के वर्कर्स के रूप में पहचान हुई है। अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।