15 अगस्त को भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मना रहा है। साथ ही भारत की आजादी को 75 साल भी पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारत को कई दूसरे मुल्कों की तरफ से  बधाई संदेश मिले। इन्हीं में से पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो भी सामने आया, जो अब वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली। भारत 15 अगस्त को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मना रहा है। इस दौरान देशभर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही भारत की आजादी को 75 साल भी पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारत को कई दूसरे मुल्कों की तरफ से भी बधाई संदेश मिले। इन्हीं में से पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो भी सामने आया, जिसने भारत को एक अलग ही अंदाज में बधाई दी। इस शख्स का वीडियो देख भारत के लोग जहां उसकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी ताने मारने से बाज नहीं आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बजाया भारत का राष्ट्रगान तो मिल रहे ताने : 
पाकिस्तान के रहने वाले रबाब आर्टिस्ट सियाल खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सियाल खान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- सरहद पार मेरे व्यूअर्स के लिए एक तोहफा। इस वीडियो के जरिए सियाल ने नफरत खत्म कर पाकिस्तान से भारत की जनता के लिए प्यार का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी आर्टिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे भारत के लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में सियाल खान राष्ट्रगान बजाते दिख रहे हैं। साथ ही आसपास खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं। 

Scroll to load tweet…

पाकिस्तानी लोगों ने सियाल को सुनाई खरी-खोटी : 
सियाल खान के जज्बे को देखकर भारत के लोगों ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की। हालांकि, एक पाकिस्तानी शख्स द्वारा भारत का राष्ट्रगान बजाना वहां की जनता को नागवार गुजरा। लोगों ने सोशल मीडिया पर सियाल खान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक शख्स ने कहा- माफ करना दोस्त, लेकिन भारतीयों के दिल में हमारे लिए सिर्फ नफरत है। एक शख्स ने कहा- भारत का तराना कोई नहीं सुनता। एक और शख्स बोला- अरे भाई! फेम के लिए अब इंडियन एंथम गाओगे। हद है, मैं तुम्हें फॉलो करता था लेकिन अब शर्म आती है। 

अब तक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा : 
सियाल खान ने यह वीडियो पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त के दिन रिलीज किया था। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। सियाल खान के वीडियो को एक इंडियन यूजर ने शेयर करते हुए कहा- भविष्य में अब उस दिन का इंतजार है, जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे होंगे। बता दें कि इससे पहले सियाल खान ने आमिर खान की फिल्म फना का एक गाना 'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो' बजाते हुए वीडियो शेयर किया था। 

Scroll to load tweet…

इस्लामिक मुल्कों से आ रही बधाइयां : 
बता दें कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के अलावा और कई इस्लामिक मुल्कों से बधाइयां आ रही हैं। फिर चाहे सऊदी अरब के किंग सलमान हों या यूएई के शासक, सभी ने भारत को बधाई संदेश भेजे हैं। वहीं, ईरान से एक छोटी बच्ची ने भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। 

ये भी देखें : 

9 PHOTOS में देखें, महाराष्ट्र से बंगाल तक देशभर में कैसे मना 76वां स्वतंत्रता दिवस

मुकेश अंबानी के डेढ़ साल के पोते ने लहराया तिरंगा, फैमिली संग ऐसे सेलिब्रेट किया आजादी का पर्व