एक अखबार की खबर के मुताबिक कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस आठ मार्च को फैसला सुनाएगा। घटना की रिपोर्ट पिछले वर्ष 30 नवंबर को बर दुबई पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी।

दुबई. एक भारतीय महिला की सोने की चेन खींचने का कथित प्रयास करने वाले 23 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक पर दुबई की अदालत में मामला चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले पर कोर्ट 8 मार्च को फैसला सुनाएगा

एक अखबार की खबर के मुताबिक कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस आठ मार्च को फैसला सुनाएगा। घटना की रिपोर्ट पिछले वर्ष 30 नवंबर को बर दुबई पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। आरोपी ने 32 वर्षीय भारतीय महिला की सोने की चेन खींचने का प्रयास किया था। घटना के वक्त महिला घर की ओर जा रही थी। लेकिन महिला चिल्ला पड़ी जिसके चलते वह चेन खींच नहीं पाया। आरोपी को दो लोगों ने पकड़ लिया।

महिला की मदद करने वाले दोनों व्यक्ति भी पाकिस्तानी नागरिक थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)