पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निचली अदालत के सिविल जज पर महिला से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जज ने सुनवाई के बहाने महिला को प्राइवेट चेंबर में बुलाया था। 

सिंध. पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निचली अदालत के सिविल जज पर महिला से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जज ने सुनवाई के बहाने महिला को प्राइवेट चेंबर में बुलाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के बाद सिंध हाईकोर्ट ने सिविल जज को संस्पेंड कर दिया। साथ ही सिविल जज को हाईकोर्ट में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सिंध हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अहमद अली शेख ने मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। 

शादी करने कोर्ट आया था कपल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 13 जनवरी को सुनवाई के लिए एक कपल आया था। यह कपल अपनी मर्जी से शादी करने के लिए भागकर आया था। महिला की शिकायत के मुताबिक, जज ने उसे प्राइवेट चेंबर में बुलाया, इसके बाद अपने स्टाफ और पुलिसकर्मियों को बाहर जाने के लिए कहा। यहां उसने महिला के साथ रेप किया। महिला अपने पार्टनर के साथ भागकर आई थी। उन्हें उनके परिवार वाले परेशान कर रहे थे।

मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि
जब सेहवान पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। तो उसमें रेप की पुष्टि हुई है। इस मामले में जजों की टीम ने जांच की, इसमें पाया गया कि महिला के साथ चेंबर में रेप हुआ था। जजों ने सिविल जज पर कार्रवाई करने की मांग की है।