पाकिस्तान में 14 साल की एक लड़की ने गोली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। बाप उसके साथ तीन महीने से रेप कर रहा था। 

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 14 साल की एक बेटी ने गोली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। गन उसके पिता की थी। लड़की ने बताया कि पिता उसके साथ तीन महीने से रेप कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाहौर पुलिस ने बताया है कि घटना लाहौर सिटी के गुज्जरपुरा इलाके में घटी। लड़की ने पुलिस के बताया कि वह नरक जैसी स्थिति में जी रही थी। उसके पिता उसके साथ तीन महीने से रेप कर रहे थे। इसके चलते उसने पिता की हत्या करने का फैसला किया था। उसने पिता की बंदूक से ही उन्हें गोली मार दी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने बताया कि लड़की का बयान रिकॉर्ड किया गया है। एक एक दर्ज किया गया है। इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।

नाबालिग बेटी के साथ रेप के चलते बाप को मिली मौत की सजा

नाबालिग लड़की द्वारा पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने से एक दिन पहले पाकिस्तान के एक कोर्ट ने रेप संबंधी मामले में बड़ा फैसला दिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने एक बाप को नाबालिग बेटी के साथ रेप के मामले में दोषी करार दिया और उसे मौत की सजा सुनाई। लाहौर कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मियां शाहिद जावेद ने आरोपी एम. रफीक को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के लिए मौत की सजा सुनाई।