कश्मीर मुद्दे को लेकर लगातार झूठ फैला रहे पाकिस्तान को हर मंच पर मुंह की खानी पड़ रही है। न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान भी पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी।

न्यूयॉर्क. कश्मीर मुद्दे को लेकर लगातार झूठ फैला रहे पाकिस्तान को हर मंच पर मुंह की खानी पड़ रही है। न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान भी पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी। दरअसल, यहां स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के ऊपर से एक प्लेन गुजरा। इसपर बलूचिस्तान की आजादी का संदेश लिखा था। साथ ही यूएन से भी बलूचिस्तान के मामले में दखल देने की मांग भी की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ओर से हो रहे अत्याचार की लगातार खबरें आ रहीं हैं। हाल ही में पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आजादी की मांग तेज हुई है। यहां पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

शुक्रवार को यूएन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संबोधन होना था। ऐसे में इमरान की यूएन में स्पीच से पहले आसमान में बलूचिस्तान की आजादी का संदेश देखने को मिला। 

वर्ल्डकप के दौरान भी दिखे थे ऐसे ही संदेश
हाल ही में इंग्लैंड में हुए वर्ल्डकप में भी इस तरह से ही पाकिस्तान का विरोध हुआ था। पाकिस्तान के मैच के दौरान भी स्टेडियम के ऊपर से बलूचिस्तान के समर्थन में प्लेन उड़े थे। इनमें बलूचिस्तान की आजादी के संदेश लिखे थे।