राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था। यहां उनके लिए वीगन फूड, यूएई के शासक ने बनवाया था।

अल-कसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की यात्रा पर शनिवार को पहुंचे। फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। यहां क्राउन प्रिंस ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। पीएम ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद अल-नाहयान से द्विपक्षीय वार्ता भी की है। राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था। यहां उनके लिए वीगन फूड, यूएई के शासक ने बनवाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईए जानते हैं क्या-क्या परोसा गया पीएम मोदी को?

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री को वीगन फूड परोसा गया। सलाद में उनके सामने गेंहू से तैयार किया गया एक विशेष पकवान हरीस और खजूर का सलाद रखा गया। इसके साथ स्थानीय आर्गेनिक सब्जियां भी परोसा गया। जबकि स्टार्टर में मसाला सॉस के साथ ग्रिल्ड सब्जियां थीं। मेन कोर्स में मसूर के दाल का सूप और गेंहू का बना हरीस, साथ में गोभी और गाजर की तंदूरी पेश की गई। इसके अलावा सीजनल स्थानीय फल को पेश किया गया।

क्या होती है वीगन डाइट?

वीगन डाइट एक प्रकार का प्लांट बेस्ड डाइट है, जिसमें मांस, डेयरी, अंडे, शहद और दूध समेत सभी एनिमल बेस्ड उत्पादों को शामिल नहीं किया जाता है। वीगन डाइट या शाकाहारी आहार में आमतौर पर फल, सब्जियां, अनाज, फलियां और मेवे इत्यादि शामिल होते हैं। इसमें सोया मिल्क और टोफू (सोया पनीर) जैसे खाद्य पदार्थों को एनिमल बेस्ड उत्पादों के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लोग वीगन डायट को कई कारणों से चुनते हैं। खासकर इसके स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण संबंधी चिंताएं और पशुओं को उनके अधिकारों से जुड़ी नैतिकतायें शामिल हैं।