MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Pope Francis ने बनाएं कई इतिहास: 900+ संत, 65+ देशों की यात्रा, जलवायु परिवर्तन के सबसे मुखर आवाज

Pope Francis ने बनाएं कई इतिहास: 900+ संत, 65+ देशों की यात्रा, जलवायु परिवर्तन के सबसे मुखर आवाज

वेटिकन सिटी में 'People’s Pope' कहे जाने वाले पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पहले लैटिन अमेरिकी और पहले Jesuit पोप थे जिनका 12 वर्षों से अधिक का कार्यकाल कैथोलिक चर्च (Catholic Church) के इतिहास में कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। 

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Apr 21 2025, 11:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
Image Credit : Getty

266वें पोप जिन्होंने बदली कैथोलिक चर्च की धारा

13 मार्च 2013 को वेटिकन के 'St. Peter’s Basilica' से जैसे ही यह ऐलान हुआ कि अर्जेंटीना के कार्डिनल Jorge Mario Bergoglio नए पोप चुने गए हैं और उन्होंने नाम रखा Francis, उसी क्षण इतिहास रच गया। यह पहला मौका था जब लैटिन अमेरिका से कोई पोप बना। 

215
Image Credit : Getty

Pope Francis के नेतृत्व में चर्च ने गरीबों, प्रवासियों और पर्यावरण की चिंता करने वाला मानवीय चेहरा अपनाया।

Related Articles

Related image1
Pope Francis death: जानिए नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया और वेटिकन की परंपराएं
Related image2
भारत के चार कार्डिनल भी नए Pope के चुनाव में होंगे शामिल, जानें डिटेल
315
Image Credit : Getty

पोप फ्रांसिस का कार्यकाल 12 साल और 1 महीने का रहा, जो 265 पूर्ववर्ती पोप्स की औसत 7.5 साल की अवधि से काफी लंबा था। 88 की उम्र में वे इतिहास के दूसरे सबसे बुजुर्ग जीवित पोप बने।

415
Image Credit : Getty

900 से ज्यादा संत घोषित किए, तोड़े पुराने रिकॉर्ड

पोप फ्रांसिस ने 900 से अधिक लोगों को संत घोषित (Canonisation) किया। ये संख्या अब तक किसी भी पोप द्वारा घोषित संतों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले Pope John Paul II ने 483 संत घोषित किए थे।

515
Image Credit : Getty

उनके कार्यकाल में मदर टेरेसा, पोप जॉन XXIII, पोप जॉन पाल II और आर्कबिशप आस्कर रोमेरो जैसे कई महान व्यक्तित्वों को संत का दर्जा मिला। उन्होंने 1350 से अधिक लोगों को Beatify (संतत्व से पहले की मान्यता) भी किया।

615
Image Credit : Getty

पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि दिए जाने वालों में पूर्व पोप जॉन XXIII, जॉन पॉल II और पॉल VI शामिल थे। मरणोपरांत संत की उपाधि पाने वाले कुछ अन्य लोगों में कलकत्ता की मदर टेरेसा शामिल हैं, जिनकी मृत्यु 1997 में हुई और साल्वाडोर के आर्कबिशप ऑस्कर रोमेरो, जिनकी 1980 में हत्या कर दी गई। इसमें ओट्रान्टो के शहीद भी शामिल हैं, जो 1480 में ओटोमन सैनिकों द्वारा मारे गए दक्षिणी इतालवी शहर के निवासी थे। 

715
Image Credit : Getty

65 से ज्यादा देशों की यात्रा, 4.6 लाख किमी का सफर

पोप फ्रांसिस ने दुनिया भर में शांति और करुणा का संदेश फैलाने के लिए 12 वर्षों में कुल 47 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं और 65 से अधिक देशों का दौरा किया। इनमें ब्राज़ील, यूएसए, इसराइल, इराक, यूएई, कांगो, मंगोलिया, इंडोनेशिया आदि देश शामिल हैं।

815
Image Credit : Getty

COVID-19 के चलते 2020 में उन्होंने कोई विदेशी दौरा नहीं किया, फिर भी उन्होंने कुल 465,000 किमी से ज्यादा यात्रा की। यह पृथ्वी के लगभग 11 बार चक्कर लगाने के बराबर है।

915
Image Credit : Getty

इटली के भीतर भी 37 यात्राएं

इटली के अंदर भी पोप फ्रांसिस ने 37 यात्राएं कीं। उनकी पहली घरेलू यात्रा जुलाई 2013 में लैंपेडूसा द्वीप पर हुई थी जो भूमध्य सागर पार करने वाले प्रवासियों का प्रमुख प्रवेश द्वार है।

1015
Image Credit : Getty

109 कार्डिनल्स बनाए, अगला पोप इन्हीं में से होगा

पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल में 109 नए कार्डिनल्स नियुक्त किए जो अगला पोप चुनने वाले Cardinal Electors में शामिल हैं। वर्तमान में कुल 135 कार्डिनल्स पोप चुनाव में हिस्सा लेने के योग्य हैं (80 वर्ष से कम आयु वाले)।

1115
Image Credit : Getty

जलवायु परिवर्तन और मानवीय मुद्दों पर दुनिया को जगाया

पोप फ्रांसिस के 4 प्रमुख Encyclicals में सबसे ज्यादा चर्चा Laudato Si (2015) को मिली, जिसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन को मानवता का सबसे बड़ा संकट बताया। इस पर उन्होंने 2023 में एक Apostolic Exhortation "Laudate Deum" के जरिए दुनिया के नेताओं से कड़े कदम उठाने की अपील की।

1215
Image Credit : Getty

साल 2023 में उन्होंने अपने उपदेश, लौडेट देम (ईश्वर की स्तुति) के साथ जलवायु परिवर्तन को नकारने वालों और टालमटोल करने वाले राजनेताओं से हृदय परिवर्तन करने की अपील की।

1315
Image Credit : Getty

उनके अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज-Lumen Fidei (2013) – विश्वास का प्रकाश, Fratelli Tutti (2020) – कोविड के बाद वैश्विक भाईचारे पर संदेश, Dilexit Nos (2024) – पैसों की अंधी दौड़ को छोड़ ईश्वर की ओर लौटने की अपील, आदि है।

1415
Image Credit : Getty

महामारी के बाद की दुनिया - 2020 में, उनके फ्रेटेली टुट्टी (सभी भाई) ने महामारी के बाद की दुनिया में लोगों के बीच एकजुटता के मुद्दे को संबोधित किया।

1515
Image Credit : Getty

अंतिम विदाई लेकिन स्थायी विरासत

पोप फ्रांसिस ने न सिर्फ कैथोलिक चर्च को जनता से सीधे जोड़ते हुए उसके नजदीक लाया बल्कि आधुनिक समय में एक नैतिक आवाज के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उनकी मृत्यु एक युग का अंत है लेकिन उनका योगदान – चाहे वह संतों की संख्या हो, जलवायु परिवर्तन पर आवाज हो या शरणार्थियों के लिए करुणा – मानवता को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image3
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image4
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image5
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
Related Stories
Recommended image1
Pope Francis death: जानिए नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया और वेटिकन की परंपराएं
Recommended image2
भारत के चार कार्डिनल भी नए Pope के चुनाव में होंगे शामिल, जानें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved