अपनी तीन दिवसीय जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का वहां बसे भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोदी कुछ बच्चों से मिले। बच्चों ने मोदी के साथ अपनी क्रियेटिविटी शेयर की और हिंदी में संवाद किया। 

बर्लिन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जर्मनी यात्रा को लेकर वहां बसे भारतीयों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोदी कुछ बच्चों से मिले। बच्चों ने मोदी के साथ अपनी क्रियेटिविटी शेयर की और हिंदी में संवाद किया। इससे पहले होटल एडलॉन केम्पिंस्की में भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत माता की जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। बर्लिन पहुंचने पर मोदी ने tweet किया-बर्लिन में सुबह का समय था फिर भी भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत था। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है। बर्लिन के बाद मोदी डेनिश समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसेन के निमंत्रण पर 3-4 मई को कोपेनहेगन की यात्रा पर रहेंगे। यहां द्विपक्षीय कार्यक्रम आयोजित और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत वापस आते समय पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची ने पेंटिंग्स बनाई
जर्मनी में रहने वाले भारतीय समुदाय के कई लोग मोदी से मिलने पहुंचे। मोदी भी उनसे परिवार की तरह मिले और अनौपचारिक बात की। एक बच्ची ने मोदी का चित्र बनाया। मोदी ने उससे बातचीत की और उसे प्रोत्साहित किया। मोदी ने पूछा कि क्या बनाया तुमने? बच्ची ने मुस्कराते हुए कहा-आप! मोदी ने कहा-अच्छा, क्यों बनाया? बच्ची ने मुस्कराते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। मोदी ने बच्ची से पूछा कि इसमें कितना टाइम लगा? बच्ची ने एक घंटे से अधिक का समय बताया। इसके बाद मोदी ने बच्ची के सिर पर प्यार से हाथ रखा और कहा-शाबाशी! फिर वहां मौजूद लोगों से कहा कि-चलो फोटो निकालो। फिर बच्ची से कहा कि साइन कर दूं? इसके बाद मोदी ने चित्र पर ऑटोग्राफ दिया। अनन्या मिश्रा ने कहा-मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग दिखाई, उन्होंने इस पर अपने हस्ताक्षर भी किए।

pic.twitter.com/RfCyCqJkPY

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/03MYRYk08c

Scroll to load tweet…

बच्चे का गाना सुनकर चुटकियां बजाते रहे मोदी
एक बच्चे ने पीएम मोदी को भारत पर लिखी अपनी एक कविता सुनाई। भारत अभिनंदन, श्रीसुमन चढ़ाकर आराधना करेंगे, तेरी जनम-जनम भर तेरी अर्चना करेंगे, महिमा महान तू है, गौरव निधान तू है, तू प्राण है हमारे, तेरे लिए जीएंगे,तेरे लिए मरेंगे। जब बच्चा कविता सुना रहा था, तब मोदी चुटकियां बजाकर उसे प्रोत्साहित करते रहे। इसके बाद मोदी ने कहा-वाह बढ़िया।

"

pic.twitter.com/dek31R3aKt

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा से पहले PM मोदी ने कहा- कई चुनौतियों का सामना कर रहा यूरोप
तीन दिवसीय यात्रा के तहत बर्लिन पहुंचे PM मोदी ने किया tweet-यह यात्रा भारत व जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी