यूएस द्वारा रूस पर लगातार लगाए जा रहे प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने 90 लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। रूस ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, मार्कजुकरबर्ग समेत 90 लोगों पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

मॉस्को। यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच अमेरिका और रूस के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है। अमेरिका, रूस पर लगातार प्रतिबंध बढ़ाने के साथ उसे आर्थिक रूप से बर्बाद करने की कोशिशों में लगा है, साथ ही यूक्रेन को हथियार और अन्य तरह से मदद भी कर रहा। उधर, अमेरिकी प्रतिबंधों के बदले में रूस ने भी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) सहित करीब 90 अमेरिकी और कनाडाई लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार को की रूस ने घोषणा

रूस ने गुरुवार को घोषणा किया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और दर्जनों प्रमुख अमेरिकियों और कनाडाई लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 29 अमेरिकियों और 61 कनाडाई लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें दोनों देशों के रक्षा अधिकारी, व्यापारिक नेता और पत्रकार भी शामिल हैं। यह प्रतिबंध अनिश्चित काल तक लागू रहेंगे।

अमेरिका के इन प्रमुख लोगों पर भी प्रतिबंध

अमेरिकन लोगों की सूची में एबीसी न्यूज टेलीविजन प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफानोपोलोस, वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार डेविड इग्नाटियस और रूस-केंद्रित मेडुजा समाचार साइट के संपादक केविन रोथरॉक शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों में पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी और उप रक्षा सचिव कैथलीन हिक्स शामिल हैं।

कनाडा के इन लोगों पर बैन

कनाडाई लोगों की सूची का नेतृत्व कैमरन अहमद कर रहे हैं, जो प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा के विशेष अभियान बल कमांडर स्टीव बोइविन के संचार निदेशक के रूप में कार्य करते हैं।

रसोफोबिया के शिकार लोगों को किया प्रतिबंधित

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूची में दोनों देशों की रसोफोबिक नीतियों के लिए जिम्मेदार लोगों को शामिल किया गया है। इन लोगों ने रूस के खिलाफ काम किया है। 

फेसबुक और मेटा पर प्रतिबंध के बाद जुकरबर्ग पर भी बैन

रूस ने पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम, जुकरबर्ग की मेटा कंपनी का ही हिस्सा हैं। अब रूस ने इन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यहभीपढ़ें:

World War II केचारनाजीकैंपोंसेजीवितबचे 96 सालकेबुजुर्गकीरूसीहमलेमेंमौत, फ्लैटमेंमारेगएबोरिस

बच्चोंकोकोरोनावैक्सीनलगवानाचाहिएयानहीं? वैक्सीनकोलेकरमनमेंउठरहेहरसवालकायहांजानिएजवाब