रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, 267 ड्रोन लॉन्च। ज़ेलेंस्की ने सहयोगी देशों से एकजुट होने की अपील की। अमेरिका-रूस वार्ता ने बढ़ाई चिंता। जानें पूरी खबर।

Russia biggest Drone attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर अपने अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। शनिवार की रात में रूस ने कम से कम 267 ड्रोन से कीव पर हमला बोला। इस हमला में यूक्रेन के कम से कम 13 क्षेत्रों में व्यापक नुकसान की आशंका है। हालांकि, यूक्रेनी एयरफोर्स का दावा है कि रूस ने 267 ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें से 138 को मार गिराया गया जबकि 119 ड्रोन बिना किसी क्षति के निष्क्रिय हो गए। बाकी 10 ड्रोन के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। एयरफोर्स ने बताया कि रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमले में कम से कम 13 क्षेत्रों में नुकसान

रूसी हमले से यूक्रेन के कम से कम 13 क्षेत्रों में नुकसान हुआ, जिसमें खार्किव, पोल्टावा, सूमी, कीव, चेर्निहिव, माइकोलाइव और ओडेसा शामिल हैं। क्रिवी रीग में हुए मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

ज़ेलेंस्की ने रूस की 'एरियल टेरर' की निंदा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'हवाई आतंक' करार दिया। उन्होंने अपने सहयोगी देशों से एकजुट होकर रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा: हर दिन हमारे लोग रूस के हवाई आतंक के खिलाफ खड़े हैं, रूस ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जो दर्शाता है कि हमें एकजुट होकर जवाब देना होगा।

ज़ेलेंस्की ने यह भी बताया कि बीते सप्ताह रूस ने 1,150 ड्रोन, 1,400 गाइडेड एरियल बम और 35 विभिन्न प्रकार की मिसाइलें दागीं।

Scroll to load tweet…

ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद सबसे बड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत के बाद यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। दोनों महाशक्तियों के राष्ट्रप्रमुखों की बातचीत और एक दूसरे के करीब आने व इस हमले ने यूक्रेन और यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, ट्रंप ने इस महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की जिससे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर नई कूटनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। मॉस्को ने इस वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह दोनों असाधारण राष्ट्रपतियों के बीच एक 'उम्मीद भरी' बातचीत थी।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि यह दो असाधारण राष्ट्रपतियों के बीच संवाद है, जो काफी आशाजनक है। हम इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ट्रंप के इस कदम से कीव और उसके यूरोपीय सहयोगियों में बेचैनी बढ़ गई है। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यूक्रेन ही इस युद्ध की शुरुआत करने का जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें:

USAID फंड्स पर ट्रंप का एक और सनसनीखेज़ बयान, बोले-हम उनके चुनाव के लिए पैसे दे रहे और वह हम पर टैरिफ थोप रहे…