राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निगरानी में रूस की सेना के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है इसका अभ्यास किया। रूस ने बताया कि उसके पास हवा, पानी और जमीन से एक साथ परमाणु हमला करने की क्षमता है।  

मॉस्को। रूस ने बुधवार को दुनिया को अपने परमाणु हथियारों को दम दिखाया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की निगरानी में रूस की सेना के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है इसका अभ्यास किया। इस दौरान रूस ने यह बताया कि उसके पास हवा, पानी और जमीन से एक साथ परमाणु हमला करने की क्षमता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन उसपर हमला करने के लिए डर्टी बम (एक तरह का परमाणु हथियार) बना रहा है। रूस के इस दावे और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के अभ्यास से स्थिति गंभीर हो गई है। आठ महीने से अधिक समय से चला आ रहा रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) भी लगातार तेज हो रहा है।

बैलिस्टिक मिसाइल किया गया लॉन्च
अभ्यास के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कंट्रोल रूम बैठकर समीक्षा की। इस दौरान रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल भी लॉन्च किया गया। रूस ने दिखाया कि वह किस तरह पानी के अंदर मौजूद पनडुब्बी से परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइल फायर कर सकता है। अभ्यास के दौरान जमीन से बैलिस्टिक मिसाइल और बम बर्षक विमान से क्रूज मिसाइल लॉन्च किया गया।

रूस के सरकारी मीडिया ने वीडियो फुटेज जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि आर्कटिक समुद्र में मौजूद एक पनडुब्बी का क्रू किस तरह सिनेवा बैलिस्टिक मिसाइल फायर करने की तैयारी कर रहा है। ड्रील के दौरान रूसी के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप से मिसाइलों का टेस्ट किया गया। 

विदेश मंत्री ने फोन कर कहा-यूक्रेन बना रहा डर्टी बम
गौरतलब है कि रूस द्वारा यह बात दुनियाभर में फैलाई जा रही है कि यूक्रेन उसपर हमला करने के लिए डर्टी बम बना रहा है। डर्टी बम एक तरह का परमाणु बम है। इसके धमाके से बड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव विकिरण निकलता है, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों की मौत होती है। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्री से बोले राजनाथ सिंह, परमाणु हथियारों का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने दुनिया के कई प्रमुख देशों के रक्षा मंत्रियों से बुधवार को टेलीफोन पर बात की और दावा किया कि यूक्रेन डर्टी बम बना रहा है। उन्होंने नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों और चीन के रक्षा मंत्री से भी इस संबंध में बात की है। सर्गेई शोइगु ने बुधवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है।

यह भी पढ़ें- महिला को जिंदा निगलकर धूप में आराम फरमा रहा था अजगर, लोगों ने पेट फाड़कर निकाली डेडबॉडी