रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस भारत पर यकीन कर सकते हैं। 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी 'स्वतंत्र' विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आज की दुनिया में आसान नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूसी मीडिया नेटवर्क रूस टुडे (आरटी) ने बताया कि पुतिन ने ये बातें गुरुवार को 'रूसी छात्र दिवस' के अवसर पर कलिनिनग्राद क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहीं।

रूस को भारत पर है यकीन

पुतिन ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। यह तरक्की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के चलते हो रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत के आर्थिक विकास को गति मिली है। रूस भारत और उसके नेतृत्व पर भरोसा कर सकता है क्योंकि उसे भरोसा है कि नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके खिलाफ 'खेल' नहीं खेलेगी।

पुतिन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र विदेश नीति अपना रहा है। ऐसा आज की दुनिया में आसान नहीं है, लेकिन 1.5 अरब की आबादी वाले भारत को ऐसा करने का अधिकार है। पुतिन ने कहा, "व्यावहारिक कार्यों में यह महत्वपूर्ण है। क्या हम किसी देश और उसके नेतृत्व पर सहयोग के लिए भरोसा कर सकते हैं या क्या वह ऐसे फैसले लेगा जो उसके राष्ट्रीय हित के अनुरूप भी नहीं हैं। भारत के साथ, ऐसे खेल मौजूद नहीं हैं।"

पुतिन ने कहा- भारत में रूस ने किया है बड़ा निवेश

'मेक इन इंडिया' पहल की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस भारत में सबसे अधिक निवेश करने वालों में से एक है। रूस भारत में और बड़े निवेश करने की उम्मीद कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में बड़े कदम उठाए हैं। उनके 'मेक इन इंडिया' अभियान को रूस समेत कई लोगों ने सुना है। हम अपने भारतीय मित्रों के साथ मिलकर इन सभी योजनाओं को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेश रूस से आया है। हमारी कंपनी रोसेनेफ्ट द्वारा एक तेल रिफाइनरी, गैस स्टेशनों के नेटवर्क, एक बंदरगाह आदि के अधिग्रहण में 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया था।

यह भी पढ़ें- 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान क्रैश, 74 की मौत, आग का गोला बना प्लेन, देखें वीडियो

महान संस्कृति है भारत

पुतिन ने भारत की विविध संस्कृति और रूस में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "भारत एक महान संस्कृति है। यह विविधतापूर्ण है। रूस शायद दुनिया भर में कुछ ऐसी जगह है जहां भारतीय फिल्में राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित की जाती हैं।"

यह भी पढ़ें- पहली बार कैदी को नाइट्रोजन गैस से दी गई फांसी, जानें वकीलों और कोर्ट का कैसा रहा रिएक्शन?