अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जहां भी हिंदू समुदाय के लोग हैं, वे इस ऐतिहासिक घड़ी को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

Ram Mandir Pran Pratishtha. अमेरिका में जितने भी मंदिर हैं, वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले जमकर सेलिब्रेट किया है। अमेरिका के 17वें सबसे ज्यादा आबादी वाले सैन फ्रांसिस्को शहर में तो लोगों का जनसैलाब उमड़ा और राम भजन गाए गए। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका में लगा जय श्रीराम का नारा

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीय जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले यह सेलिब्रेशन पूरी दुनिया में भारतीयों की पहचान बन रहा है। अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को शहर भी इससे अछूता नहीं है। गोल्डेन सिटी के नाम से मशहूर इस शहर के मंदिरों में भारतीयों ने राम भजन से धूम मचा दी। लोग पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में भगवा झंडा लेकर सड़कों पर दिखाई दिए। यह नजारा किसी के लिए भी आश्चर्य से भरने जैसा था क्योंकि इस तरह का माहौल पहले कभी नहीं देखा गया।

अमेरिका में भक्ति गीतों का कार्यक्रम

सैन फ्रांसिस्को ही नहीं अमेरिका के दूसरे शहरों में भी कई स्थानों पर भक्ति गीतों के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भारतीय समुदाय के लोग अपने पास के मंदिरों में इकट्ठा हुए और राम लहर की धुन पर थिरकते दिखाई दिए। भक्ति का ऐसा माहौल दिखा मानों जनवरी में ही दिवाली आ गई हो। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी मिठाईयां वितरित की गई। जहां पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया जाना है।

22 जनवरी को हो रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

इधर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक आ गई है और दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई दिग्गज इस कार्यक्रम में साक्षी बन रहे हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। पूरे भारत में मंदिरों को सजाया जा रहा है और 22 जनवरी की शाम दीप प्रज्जवलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: यह है अयोध्या में PM मोदी का पूरा शेड्यूल, जानें 5 घंटे में क्या-क्या करेंगे