राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं उसने सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। 

जकार्ता: इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में 43 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से अब भी दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है-

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,92,000 लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं उसने सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।

43 लोगों की मौत की पुष्टि-

एजेंसी ने बताया कि ग्रेटर जर्काता और नजदीक लेबक रीजेंसी में 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई इलाकों में पानी का स्तर घट रहा है और बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)