अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फ्लोरिडा में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर AK-47 राइफल लेकर ट्रम्प को मारने पहुंचा था, लेकिन सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने उसे रोका।

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को मारने की कोशिश हुई है। इस मामले में बंदूकधारी 58 साल के रयान वेस्ले राउथ (Ryan Wesley Routh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह AK-47 राइफल लेकर ट्रम्प की हत्या करने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रम्प पर हमला करने जाने से पहले राउथ ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इस साल "लोकतंत्र पर मतदान हो रहा है। हम हार नहीं सकते।" वह डेमोक्रेट समर्थक है। पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उसने यूक्रेन का समर्थक होने का दावा किया था। कहा था कि वह रूस के खिलाफ चल रही लड़ाई में लड़ने के लिए कीव गया था।

Scroll to load tweet…

गोल्फ खेल रहे डोनाल्ड ट्रम्प को मारने पहुंचा था रयान वेस्ले राउथ

वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स पर ट्रम्प गोल्फ खेल रहे थे। इसी दौरान राउथ उनके करीब 400 मीटर तक करीब पहुंच गया। ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने देखा और गोलीबारी की। इसके बाद राउथ ने एके 47 राइफल और दो बैग फेंका और कार में सवार होकर भाग गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने मौके से AK-47 राइफल, एक स्कोप, दो बैग और एक GoPro डिवाइस बरामद किया है।

रयान वेस्ले राउथ का है आपराधिक रिकॉर्ड

रयान वेस्ले राउथ उत्तरी कैरोलिना का रहने वाला है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसने 2019 से लगातार यूक्रेन को अमेरिका की मदद का समर्थन किया है। वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करता है।

रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन गया था राउथ

एक इंटरव्यू में राउथ ने दावा किया था कि वह रूस के साथ युद्ध की शुरुआत में यूक्रेन की ओर से लड़ने गया था। उसने कीव पहुंचने के बाद लड़ाई में शामिल होने के लिए लोगों की भर्ती में मदद की। उसने नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है। वह 2018 के आसपास हवाई चला गया था।

यह भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश, AK-47 लेकर आया हमलावर, जानें कैसे बची जान