अमेरिका के कोलंबिया शहर में स्थित एक मॉल में गोलीबारी में एक दर्जन के आसपास लोग घायल हो गए हैं। इस वारदात के दौरान मची भगदड़ में भी दो लोग घायल हैं। 

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य (US South state Carolina) के कोलंबिया शहर (City of Columbia) के एक मॉल में जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कुल 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात में किसी की जान नहीं गई है। लेकिन घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगदड़ में भी दो लोग घायल

पुलिस प्रमुख विलियम "स्किप" होलब्रुक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर रिलीज अपनी ब्रीफिंग में कहा कि शूटिंग में कोई भी नहीं मारा गया है, लेकिन कुल दस लोग गोलियों की चपेट में आ गए थे। जबकि वारदात के दौरान मची भगदड़ में दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस प्रमुख ने बताया कि पीड़ितों की उम्र 15 से 75 के बीच है। होलब्रुक के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है। होलब्रुक ने कहा कोलंबिया सिटी के एक मॉल में एक बंदूक से चली गोलियों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इस वारदात के पहले मॉल में तीन लोग, जो पूर्व परिचित थे, आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान किसी प्रकार की कहासुनी के बाद यह गोलियां चली है। 

अमेरिका में असलहा रखने के लिए नहीं लेना होता लाइसेंस

अमेरिका में गन रखने को लेकर बेहद सामान्य नियम हैं। यहां भारत की तरह गन रखने के लिए किसी प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। सामान्य चीजों की तरह अमेरिका में गन भी शॉप से खरीदा जा सकता है। हालांकि, गन रखने में इस तरह की छूट अमेरिका में कानून-व्यवस्था के लिए भारी पड़ने लगा है। आए दिन किसी न किसी शहर में सार्वजनिक स्थलों पर दो-चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। सरेआम बाजारों में गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की वारदातों में चालीस हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

महारानी एलिजाबेथ ईस्टर संडे सर्विस में नहीं ले रहीं हिस्सा, जानिए पूरी वजह

जहांगीरपुरी हिंसा: 50 मिनट के बवाल में जमकर चले पत्थर, तलवार का प्रदर्शन, गोलियों की आवाज से थर्राए लोग