कोरोना वायरस का कहर दुनिया के तमाम देशों पर है। हालांकि, इस महामारी के वक्त तमाम लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है। इसी तरह से कनाडा में एक सिख डॉक्टर ने कोरोना से जंग में भूमिका निभाने के लिए अपनी परंपराओं को बीच में नहीं आने दिया। सिख डॉक्टर ने मरीजों का इलाज करने के लिए अपनी सेविंग भी करा दी। 

कनाडा. कोरोना वायरस का कहर दुनिया के तमाम देशों पर है। हालांकि, इस महामारी के वक्त तमाम लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है। इसी तरह से कनाडा में एक सिख डॉक्टर ने कोरोना से जंग में भूमिका निभाने के लिए अपनी परंपराओं को बीच में नहीं आने दिया। सिख डॉक्टर ने मरीजों का इलाज करने के लिए अपनी सेविंग भी करा दी। 

संजीत सिंह सालुजा कनाडा के मॉन्ट्रियल में विक्टोरिया अस्पताल में एसोसिएट चीफ हैं। यहां मरीजों का इलाज करते वक्त एन 95 पहनना अनिवार्य है। हालांकि, दाढ़ी की वजह से उनकी चेहरा सही से ढक नहीं पाता। इसके चलते वे मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महामारी के चलते कराई सेविंग
कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्होंने सेविंग करने का फैसला किया। हालांकि, सिखों में बालों को काफी अहम माना जाता है, इन्हें स्वतंत्र तौर बढ़ने देना अच्छा माना जाता है। 

सेवा के लिए केश कुर्बान
संजीत सिंह सालुजा ने एक इंटरव्यू में कहा, सिखों में दूसरा आधार सेवा को माना जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने केश के ऊपर सेवा को चुना। वे कहते हैं कि उनके दाढ़ी के वजह से वे मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे थे। लेकिन यह उनकी मेडिकल शपथ के खिलाफ था। इसलिए उन्होंने सेवा करना ठीक समझा। 

कनाडा में कोरोना वायरस 
कोरोना वायरस से दुनिया में 2.65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 38 लाख लोग संक्रमित हैं। वहीं, कनाडा में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 4232 लोगों की मौत हो चुकी है।