डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले उनके साथ संबंधों का दावा करने वाली पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर ओहायो के कोलंबस शहर के साथ 4,50,000 अमेरिकी डॉलर में कानूनी समझौता कर लिया है।

वाशिंगटन. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले उनके साथ संबंधों का दावा करने वाली पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर ओहायो के कोलंबस शहर के साथ 4,50,000 अमेरिकी डॉलर (तीन करोड़ रुपये से अधिक) में कानूनी समझौता कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। उन्हें यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते 2018 में रिसेन्स जेंटलमैन क्लब से गिरफ्तार किया गया था। डेनियल्स ने जनवरी में दायर मामले में आरोप लगाया था उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने अपने नागरिक अधिकारों का उल्लंघन कर झूठी गिरफ्तारी और कैद में रखे जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर कराया था।

डेनियल्स ने 20 लाख अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ रुपये से अधिक) का मुकदमा किया था, लेकिन शुक्रवार को उसकी लगभग चौथाई राशि पर समझौता कर लिया। पोर्न स्टार ने पत्रकारों से कहा कि कि उन्होंने वास्तव में पैसों के लिये नहीं बल्कि जागरुकता लाने के लिए ऐसा किया गया।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)