सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू है। उनकी लैंडिंग के लिए स्पलैशडाउन क्षेत्र में मौसम पर नासा और स्पेसएक्स ड्रैगन के वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक मौसम लैंडिंग के लिए काफी बेहतर है।
- Home
- World News
- Sunita Williams Return Live Updates: Sunita Williams: कब धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स, क्यों जमीन के बदले पानी पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट
Sunita Williams Return Live Updates: Sunita Williams: कब धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स, क्यों जमीन के बदले पानी पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS (International Space Station) 9 महीने के मिशन के बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। उनका अंतरिक्ष यान ISS से अलग हो गया है। उनकी वापसी यात्रा 18 मार्च 2025 को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर साथी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ शुरू हुई।
सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू
बुधवार भोर में 3.27 बजे लैंडिंग की संभावना
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर आ रहा स्पेसक्राफ्ट के अंतरिक्ष से यहां सेफ लैंडिंग का समय बुधवार भोर करीब 3 बजकर 27 मिनट है।
धरती पर लैंड करने में 17 घंटे लगेंगे
सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लैंड करने में कम से कम 17 घंटे लगेंगे।
नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखा है। इसे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पत्र में पीएम ने लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं।"
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने मस्क-ट्रम्प को दिया धन्यवाद
एलन मस्क ने एक्स पर नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों अंतरिक्ष यात्री SpaceX के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दे रहे हैं।
Sunita Williams: कब धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स, क्यों जमीन के बदले पानी पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौट रहीं है। उनका यान ISS से अलग हो गया है। जानिए, कब और कैसे अंतरिक्षयान पानी में उतरेगा।